तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने कहा है कि विश्व क़ुद्स दिवस अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में मुसलमानों की दृढ़ता और प्रतिरोध का दिन है।तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने रमज़ान महीने के अंतिम शुक्रवार को विश्व क़ुदस दिवस घोषित करने की इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह की पहल का हवाला देते हुए कहा कि विश्व क़ुदस दिवस वह दिन है जब सभी मुसलमान और स्वतंत्रताप्रेमी लोग ज़ायोनी शासन के विरुद्ध उठ खड़े होते हैं।आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने कहा कि विश्व क़ुद्स दिवस का संदेश राष्ट्रों के मन में अमरीका विरोधी एवं ज़ायोनी विरोधी भावना को प्रबल करता है अतः ज़ायोनी शासन को कठिन चरण का सामना है। आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने अफ़्रीक़ी देश सूमालिया की संकटमय स्थिति की ओर संकेत किया और सूखाग्रस्त देश के संबंध में कुछ पश्चिमी देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की उदासीनता की निंदा की। उन्होंने इस्लामी देशों से अपील की कि सूमालिया के संबंध में तटस्थ न रहें बल्कि संकटग्रस्त राष्ट्र की सहायता के लिए तत्काल क़दम बढ़ाएं। आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने आतंकवादी संगठन पजाक के विरुद्ध इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाब की सफल कार्यवाही की सराहना की और कहा कि सिपाहे पासदारान की सफल कार्यवाही के परिणाम स्वरूप देश की पश्चिमोत्तरी सीमा पर शांति और सुरक्षा स्थापित हो गई है। आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने मिस्र के अपदस्थ तानाशाह हुस्नी मुबारक पर चलाए जा रहे मुक़द्दमे का हवाला दिया और कहा कि हुस्नी मुबारक का अंजाम लीबिया, सऊदी अरब तथा अन्य देशों के अत्याचारी शासकों की प्रतीक्षा में है।समाचार समाप्त........166
19 मार्च 2011 - 20:30
समाचार कोड: 260690
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने कहा है कि विश्व क़ुद्स दिवस अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में मुसलमानों की दृढ़ता और प्रतिरोध का दिन है...